मथुरा के सौंख में 21 वर्षीय युवती का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के माता-पिता में पिछले दो वर्षों से आपस मे विवाद चल रहा था। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
थाना मगोर्रा के गांव बछगांव के नगला छतरी निवासी यदुवीर सिंह की 21 वर्षीय बेटी शिवानी ने सोमवार की रात करीब 2 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। उसकी लाश साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी मिली। परिजन को पता जब चला जब किसी काम से पिता यदुवीर सिंह ने कमरे के गेट खोला। शिवानी का शव फंदे पर लटका मिला। इससे पिता रघुवीर सिंह के पैरोंतले जमीन खिसक गई। सूचना पर मगोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक शिवानी के पिता यदुवीर सिंह और मां नीतू देवी का पिछले दो वर्षों से आपसी विवाद चल रहा था। विवाद के बाद से ही मां नीतू अपने पुत्र शिवम के साथ मायके जनपद डीग के थाना कुम्हेर के गांव श्योरावली रह रही थी। शिवानी अपने पिता यदुवीर सिह के साथ गांव बछगांव के नगला छतरी में रह रही थी।
बताया जा रहा है कि माता- पिता के विवाद से मृतक शिवानी परेशान चल रही थी। ननिहाल पक्ष के रघुवीर सिंह ने शिवानी की हत्या की आशंका जताई है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि संदिग्ध परिस्थितियों में युवती के फांसी लगा ली। इससे मौत हो गई। घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
