आगरा के बिचपुरी गांव अंगूठी स्थित तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश और तहसीलदार न्यायालय के बेदखली आदेश के अनुपालन में बुधवार को राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया कि तहसील प्रशासन ने तालाब की भूमि पर बने मंदिर, मस्जिद और मजार पर दस जून को नोटिस चस्पा कर सात दिन के भीतर स्वेच्छा से कब्जा हटाने का अवसर दिया था। एसडीएम के अनुसार, हिंदू पक्ष के लोगों ने सोमवार दोपहर तीन बजे आपसी सहमति से मंदिर में स्थापित हनुमान जी, काली मैया और शिव परिवार की मूर्तियों को हटाकर ग्राम सचिवालय में सुरक्षित रखवा दिया है।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई करेगी और तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया एनजीटी के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि तालाब की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में सदर तहसीलदार न्यायालय ने नौ जून को बेदखली का आदेश पारित किया था, जिसके बाद संबंधित धार्मिक स्थलों पर नोटिस चस्पा किए गए थे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *