संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 22 Nov 2026 02:11 AM IST


FIR filed 10 days after assault on elderly couple



बाह। तेजसिंह पुरा के रामप्रकाश और उनकी पत्नी जय देवी को घर से खींचकर पीटा गया। रामप्रकाश ने पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थनापत्र में दिया था। बताया कि 11 नवंबर को सुबह 10.15 बजे पड़ोसी उनके घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज की और विरोध करने पर रामप्रकाश को पीटा। पत्नी जय देवी बचाने आईं तो उनकी भी पिटाई कर दी। उसी दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, 10 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद बाह पुलिस ने दंपती का मेडिकल कराया। पुलिस ने आरोपी राजपाल उर्फ लुक्का को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Source link