असोथर। लंबित मांगों का निराकरण न होने से नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्यों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को खंड विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पांडेय को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि 13 नवंबर को आयुक्त ग्राम्य विकास और ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा की बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया था पर कोई निर्णय नहीं हुआ। इससे नाराज प्रांतीय नेतृत्व ने मांगें पूरी होने तक विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के कार्यों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।

रोजगार सेवकों ने बीडीओ से बहिष्कार के दौरान काम का दबाव न बनाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और तीन दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस दौरान सुमित, सत्येंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, सुनील कुमार, मनोज कुमार, हेमराज पाल, संतोष सिंह गौड़, अनुराग यादव मौजूद रहे।



Source link