Azamgarh News: अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भोराजपुर खुर्द स्थित काटा वाली बाग में रविवार को निषाद पार्टी की ओर से संवैधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने समाज के लोगों से एकजुट होकर शिक्षा अपनाने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गरीबी एक बीमारी है और इसका समाधान शिक्षा और समझदारी है। समाज के लोगों को आगे बढ़कर शिक्षा को अपनाना होगा। कुछ लोग समाज के लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। 18 प्रतिशत आबादी होने के बावजूद निषाद समाज अपनी राजनीतिक पहचान नहीं बना पाया है।

ये भी पढ़ें:

संजय निषाद ने सुभासपा को दी टेंशन! अतरौलिया सीट पर ठोंका दावा, राजभर को सलाह

समाज के लोगों को निषाद पार्टी के बैनर तले एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए सालाना 25 करोड़ रुपये का बजट दे रही है, ताकि वे पढ़-लिखकर अपनी पहचान बना सकें। नौकरी में समाज की हिस्सेदारी बेहद कम है। इस पर समाज के लोगों को गंभीरता से विचार करना होगा। इस दौरान उन्होंने अतरौलिया के साथ जिले की तीन अन्य विस सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि बूथ कैप्चरिंग करने वालों को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।



Source link

अभी अभी की खबरें