आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को डाकघर के पोस्ट मास्टर से हुई लूट की घटना का खुलासा किया। घटना 18 अगस्त को मुड़ियार से चितरावल रोड पर हुई थी। पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक अन्य साथी भी पकड़ा गया। मौके से एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घटनास्थल से दो तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल, नकदी व पोस्ट मास्टर का आधार-पैन कार्ड समेत लूट का पूरा बैग बरामद किया। घायल बदमाश के अनुसार घटना वाले दिन वह गर्लफ्रेंड से मिलने के बहाने जिम में आए युवक से बाइक मांगकर ले गया था।

loader

Trending Videos

क्या है पूरा मामला

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि फूलपुर के मुड़ियार गांव में हुई लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए फूलपुर कोतवाल सच्चिदानन्द यादव समेत कुल 12 सदस्यीय टीम लगाई गई थी। बताया कि प्रभारी सच्चिदानन्द यादव पुलिस टीम के साथ बुधवार की रात जगदीशपुर पुलिया पर गश्त कर रहे थे। 

मुखबिर से सूचना मिली कि पोस्ट मास्टर लूटकांड में शामिल बदमाश सफेद अपाचे बाइक से किसी बड़ी वारदात की फिराक में फूलपुर की तरफ आएंगे। पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे।

जवाबी कार्रवाई में सरायमीर थाना क्षेत्र के रौजाअली अस्कान (पठान टोला) निवासी बदमाश सलीम के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से पुरानी मिर्चा मंडी, कस्बा फूलपुर निवासी अंश मौर्या को पकड़ लिया, जबकि तीसरा साथी सरायमीर थाना क्षेत्र के मीरहसनपुर गांव निवासी बदमाश ऋषभ कश्यप फरार हो गया। 

इसे भी पढ़ें; कॉलोनाइजर मर्डर केस: पेशेवर शूटरों ने रेकी कर चलती बाइक पर मारी गोली; जांच में कहां टिकी पुलिस की शक की सुई?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *