{“_id”:”6b00852954f263ac880b5908″,”slug”:”an-awareness-program-will-explain-the-voting-process-using-evms-etawah-news-c-216-1-etw1005-153488-2026-11-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: ईवीएम से मतदान की प्रक्रिया समझाएगा जागरूकता कार्यक्रम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:06 PM IST

जसवंतनगर। उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 की तैयारियों के तहत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट के प्रति जागरूक करने की पहल शुरू की है। इसके लिए विधानसभा क्षेत्र संख्या 199 जसवंतनगर के मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से तहसील जसवंतनगर में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र बनाया गया है। यहां ईवीएम प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह और तहसीलदार जितेंद्र पटेल की मौजूदगी में मतदाताओं को ईवीएम तथा वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।(संवाद)

