इटावा। श्री जोधा सिंह इंटर कॉलेज हरकुपुर के तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय कुराश एवं कलारी पट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्गों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता में श्री जोधा सिंह इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 स्वर्ण और नौ रजत पदक अपने नाम किए। इस प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान कोच मनोज कुमार यादव, मनोज कुमार, धर्मेंद्र पटेल और सुरेश चंद्रा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शुभारंभ हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार और क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों और आगंतुकों का स्वागत किया। वरिष्ठ शिक्षक सुनील राही ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में गौरव वशिष्ठ, शिवपूजन सिंह, धीरेन्द्र बाबू, सुषमा, राजपाल, रवींद्र, पूजा कुशवाह सहित विद्यालय के शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें