इटावा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते देख कमर कस ली है। पिछले साल के जिले भर के 75 संवदेनशील क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम ने निगरानी बढ़ा दी है। इससे डेंगू की बढ़ती चेन को तोड़ा जा सके। स्वास्थ्य टीमें इन हॉट स्पॉट क्षेत्रों में फॉगिंग व लार्वा को नष्ट करवाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। साथ ही बीमार मिलने पर शिविर लगाकर मरीजों को दवाइयां वितरित की जा रही हैं। साथ ही टीमें इन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार नजर रख रही हैं। इससे बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पिछली साल बनाए गए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर रही है। इस दौरान घर में बीमार लोगों के पूछा जा रहा है। साथ ही घर में रखे कूलर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमले व पुराने टायर में जमा पानी के साथ घर के आसपास भरे गंदे पानी की पड़ताल की जा रही है। इस दौरान अगर कहीं लार्वा दिखाई देता है तो उसे दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को बीमारी से बचने के लिए साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

गांव व मोहल्ले में लगाए जा रहे पोस्टर

इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मी गांव व मोहल्ले में डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी देने वाले पोस्टर चिपकाएंगे। साथ ही जल भंडारण व्यवस्था की जांच करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य कर्मी लोगों से घरों के आसपास किसी भी तरह का जलभराव न होने देने की अपील करेंगे।

वर्जन

लोगों से घरों में सफाई करने और आसपास पानी का ठहराव नहीं होने देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोग अपने घरों के कूलर की टंकी, फ्रीज के पीछे की ट्रे को साफ रखें। यह भी ध्यान रखें कि पक्षियों के लिए रखे सकोरे के अंदर मच्छर का लारवा तो नहीं पनप रहा है। ज्यादा दिनों तक पानी ठहराव में मच्छर का लार्वा आसानी से पनप जाता है। इसके प्रति सभी को जागरूक किया जा रहा है। -डॉ. एसएन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *