ताखा। सेवा संकल्प अभियान के तहत क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत और हमारा उत्तर प्रदेश जैसे विषयों पर चित्र बनाए। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरा और सपनों के भारत का चित्र बनाया।

बीईओ अनुपम शुक्ला के निर्देश पर कंपोजिट विद्यालय बकौली में प्रतियोगिता हुई। कक्षा पांच में मोहिनी ने प्रथम, अर्पित ने द्वितीय और सनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा छह में वैष्णवी प्रथम, सलोनी द्वितीय और पल्लवी व शिव शर्मा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। कक्षा सात में प्रतिज्ञा ने प्रथम, सरस्वती ने द्वितीय और कविता ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा आठ में ईशा शर्मा प्रथम, मोहिनी द्वितीय और कोमल व सानिया ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर की देखरेख में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। शिक्षिका गीता दोहरे ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा कंपोजिट विद्यालय ऊसराहार में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा पांच में खुशबू ने पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह में अनुष्का, कक्षा सात में अरीबा बानो और कक्षा आठ में वीरांगना कश्यप अव्वल रहीं। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षक राघवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सम्राट सिंह, दीपा चौधरी, अंजली मिश्रा और आदेश कुमार मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें