चंदपा के गांव बूलगढ़ी में शुक्रवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेत में फंसे एक ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास में 19 वर्षीय युवक सनी की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद मदद करने के बजाय ट्रैक्टर मालिक मौके से फरार हो गया।

परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। करीब दो घंटे तक शव ट्रैक्टर के नीचे फंसा रहा। गांव बूलगढ़ी निवासी बनी सिंह अपने खेत में ट्रैक्टर चलाने के लिए गांव के ही एक वर्षीय युवक सनी (19) पुत्र संतोष को अपने साथ लेकर खेत पर गए थे। बारिश के कारण खेत की मट्टी दलदल में तब्दील हो गई थी। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर खेत की गीली मिट्टी में बुरी तरह फंस गया। सनी ट्रैक्टर को बाहर निकालने की जद्दोजहद कर रहा था, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में ही पलट गया। सनी भारी-भरकम ट्रैक्टर के नीचे दलदल में दब गया।

हादसे के बाद जो मंजर देखने को मिला, उसने हर किसी की रूह कंपा दी। ट्रैक्टर पलटने के बाद सनी करीब दो घंटे तक दबा रहा। हादसे के बाद खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी पर परिवार के लोगों ने भी खेत की तरफ दौड़ लगा दी। तब तक ट्रैक्टर मालिक भाग गया था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को हटाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। तब तक पुलिस को सूचना कर दी गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *