संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Wed, 20 Aug 2025 02:47 AM IST

ITI: Admissions decreased in welder, fitter and plumber

आईटीआई : वेल्डर, फिटर व प्लंबर में कम हुए प्रवेश



लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश जारी है। चार चरणों की हुई प्रवेश काउंसिलिंग में आधुनिक व्यावसायिक कोर्स में प्रवेश अधिक हुए हैं। पारंपरिक कोर्स के प्रति विद्यार्थियों में कम रुचि देखी गई है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इलेक्ट्राॅनिक्स एडवांस सीएनसी मशीन, ऑटो मोबाइल, ईवी जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है। वेल्डर, वावरमैन, प्लंबर जैसे पाठ्यक्रमों में कम प्रवेश हुए हैं। विभाग के अनुसार, आधुनिक कोर्स में रोजगार के अवसर ज्यादा हैं और कंपनियों को इस तरह के कोर्स करने वाले युवाओं की मांग है। यही वजह है कि कंपनी की अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण कोर्स में विद्यार्थी प्रवेश में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।

loader

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *