रामपुरा। थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव में चोरों ने घर की पिछली दीवार तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। वारदात के समय महिला अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ घर में सो रही थी। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

गांव निवासी मालती देवी पत्नी राजकुमार ने जगम्मनपुर चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त की रात वह बेटे के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान चोरों ने कमरे की करीब चार इंच मोटी पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद कमरे में रखे संदूक को तोड़कर उसमें रखे हार, मंगलसूत्र, बाजूबंद, झल्लर पेटी, पायल, तोड़िया, बिछिया, सोने की चूड़ियां, अंगूठी और नथुनी समेत अन्य जेवरात और करीब 1.50 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर घर से करीब पांच किलो तेल की कट्टी भी ले गए।

पीड़िता के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचीं तो पिछली दीवार टूटी मिली और सामान बिखरा पड़ा था। संदूक में रखे जेवरात और नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

परिजनों ने बताया कि रात में घर में तोड़फोड़ जैसी आवाजें सुनाई दी थीं, लेकिन डर के कारण वे उठ नहीं सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत जांच के बाद स्पष्ट होगी।

थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है। प्राप्त तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फोटो - 02 चोरों द्वारा तोड़ी गई दीवार। संवाद

फोटो – 02 चोरों द्वारा तोड़ी गई दीवार। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें