मीरगंज। सेमरी (डीह) गांव में खड़ंजा उखाड़ने के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसमें अरविंद गौतम और उनके परिजनों को चोट आई है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एसआई प्रदीप कुमार मिश्र करेंगे। गांव निवासी अरविंद गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 नवंबर की शाम करीब सात बजे खड़ंजा उखाड़ने के लिए विवाद हुआ था। इस दौरान ज्ञानमणि गौतम, शेषमणि गौतम, बिंदु गौतम और रेखा गौतम ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी।
