बारिश के चलते यूं तो शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हुई ,लेकिन सीपरी पावर हाउस के तहत आने वाले सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पिछले कई घंटों से बंद है। हंसारी से 33 केवी लाइन के ब्रेक डाउन से यह बाधा आई। हालांकि बिजली कंपनी के अधिकारी अभी भी फॉल्ट की तलाश में पेट्रोलिंग कर रहे हैं।




मंगलवार के तड़के गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई। इसका सीधा असर शहर और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पर हुआ। करीब 4.30बजे सीपरी इलाके में फॉल्ट के चलते हंसारी से 33 केवी लाइन बंद करनी पड़ी। इसके चलते  खालसा, आईटीआई समेत इस पावर हाउस की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से लोगों की नींद टूट गई। फॉल्ट की सूचना पर बिजली का मैदानी स्टाफ पेट्रोलिंग के लिए निकल पड़ा। लेकिन सुबह 8.30तक बिज़ली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इस बारे में खालसा फीडर इलाके में रहने वाले पं. कैलाश पाठक,सुरेंद्र सिंह, अशोक, भजन लाल आदि ने बताया कि घंटों से बिजली गुल है।वहीं शहर के अन्य कई इलाकों में भी बिजली आपूर्ति कहीं कम तो कहीं ज्यादा वक्त के लिए बाधित रही। इस बारे में एसडीओ 11केवी राजेश कुमार का कहना है कि पेट्रोलिंग की जा रही है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *