झांसी। सड़क हादसे में छोटे भाई अबान अहमद की मौत की खबर से झांसी जेल में बंद अली अहमद गहरे सदमे में है। जेल सूत्रों के अनुसार, बृहस्पतिवार रात से ही वह गुमसुम है। शुक्रवार को भी वह अपनी बैरक से बाहर नहीं निकला। सामान्य दिनों में अली कुछ समय टहलने और व्यायाम के लिए बाहर आता था, लेकिन इस बार पूरे दिन कोठरी में ही रहा।


सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात वह सो नहीं सका। सुरक्षा जांच के लिए आने वाले जेल अधिकारियों से वह बार-बार हादसे के बारे में जानकारी लेता रहा। बताया गया कि उसने खाना नहीं खाया। शुक्रवार सुबह केवल हल्का नाश्ता किया और इसके बाद भोजन के लिए भी बाहर नहीं निकला।

परिवार में सबसे छोटा होने के कारण अबान सभी का चहेता था। झांसी जेल में अली से मिलने वह सबसे अधिक आता था। वह हर महीने तीन-चार बार मुलाकात करता था। एलआईयू और जेल कर्मियों की मौजूदगी में होने वाली इन मुलाकातों के कारण दोनों भाइयों का नियमित संपर्क बना रहता था। झांसी आते समय सड़क हादसे में अबान की मौत ने अली को गहरे सदमे में डाल दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *