संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:09 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a88b7935a6763bb730f8b2f”,”slug”:”allegations-of-irregularities-in-the-railway-departmental-examination-jhansi-news-c-11-jhs1019-860212-2026-08-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: रेलवे की विभागीय परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:09 AM IST

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एसएसई बृजकिशोर शर्मा ने मंडल रेलवे के विद्युत (सामान्य) विभाग में जेई इलेक्टि्रकल (सामान्य) लेवल-6 के पदों के लिए हुई विभागीय चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीआरएम से की है। एसएसई बृजकिशोर ने शिकायती पत्र भेजते हुए बताया कि 23 जनवरी को विभागीय परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ और 27 मार्च को परीक्षा हुई थी, जिसमें वह शामिल हुए थे। 11 अप्रैल को प्रारंभिक आंसर शीट जारी कर 17 अप्रैल को विभाग ने आपत्तियां मांगी गईं। कर्मचारी का आरोप है कि आपत्तियाें के निस्तारण के बाद संशोधन आंसर शीट जारी की जानी थी, लेकिन बिना परीक्षार्थियों को आपत्ति निस्तारण की जानकारी दिए बिना अफसरों ने सीधे परिणाम घोषित कर दिए। इस मामले में सात अगस्त को एनसीआरईएस ने महामंत्री आरपी सिंह ने जीएम को पत्र जारी कर एलडीसीई कोटे की चयन प्रक्रिया में रेलवे बोर्ड के प्रावधानों का पालन न किए जाने की बात कही है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जेई विद्युत की हुई विभागीय भर्ती कार्मिक विभाग द्वारा कराई गई है। इसमें पूरी पारदर्शिता बरती गई है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पूरी जानकारी ऑनलाइन एनसीआर की वेबसाइट पर अपलोड है।