खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला में गुलिस्ता की हत्या के मामले में उसकी सास शबीना ने पुलिस को घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी है। शबीना के मुताबिक, घटना से पहले गुलिस्ता की आरोपी देवर ने पिटाई की थी। गुलिस्ता बचने के लिए चीखती-चिल्लाती रही। उसने आवाज लगाई, अम्मी, मार दी… मुझे मार दी। शबीना ने बताया कि गुलिस्ता की आवाज सुनकर उन्हें लगा कि शायद उसे करंट लग गया है।
उन्होंने तुरंत बिजली का कनेक्शन बंद कर दिया और ऊपर जाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने ऊपर जाने वाले जीने के दरवाजे को अंदर से बंद कर रखा था। इसके बाद शबीना व उसके पति उमर पड़ोसी चाचा के मकान से होकर ऊपर पहुंचीं। वहां गुलिस्ता को पड़ा देखा। एसपी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
2 of 11
कांधला में गुलिस्ता की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आसिफ ने बुआ के बेटे की भी गोली मारकर की थी हत्या
मृतका गुलिस्ता के पिता शेरदीन ने बताया कि वर्ष 2021 में आसिफ अपनी बुआ के पुत्र फारुख के साथ जनपद बागपत के रटौल स्थित ईंट भट्टा पर मजदूरी करता था। बताया गया कि ईंट भट्टे पर काम करने वाली युवती से आसिफ और फारुख दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर आसिफ अपनी बुआ के लड़के फारुख से रंजिश रखने लगा था।
3 of 11
कांधला में गुलिस्ता की हत्या के बाद जमा लोगों की भीड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों के अनुसार, प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में आसिफ ने ईंट भट्ठे पर ही फारुख की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता कामिल की ओर से आरोपी आसिफ के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हत्या के मामले में आरोपी करीब पांच वर्ष तक जेल में रहा और लगभग तीन माह पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। शुक्रवार को आसिफ ने अपनी भाभी गुलिस्ता की हत्या कर दी। पांच साल में दूसरी हत्या करने को लेकर परिजनों के साथ आसपड़ोस के लोगों में दहशत बनी है।
4 of 11
गुलिस्ता की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच भाइयों में सिर्फ उमर की हुई थी शादी
करीब छह वर्ष पूर्व कस्बा कैराना के मोहल्ला ईदगाह नई बस्ती निवासी शेरदीन ने अपनी पुत्री गुलिस्ता उर्फ गुल्लो (27) की शादी कांधला के मोहल्ला खैल निवासी उमर के साथ की थी। उमर व आसिफ के अलावा अन्य तीन भाई जावेद, आरिफ व आसू है, जो अलग दूसरे मकान में रहते हैं। पांचों भाइयों में अभी तक उमर की ही शादी हुई थी।
5 of 11
कांधला में विवाहिता की हत्या के बाद शिकायत करने पहुंचे परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुलिस्ता के पिता शेरदीन ने बताया कि आसिफ का व्यवहार पहले से ही असामान्य और आक्रामक रहा है। आरोप है कि जेल से आने के बाद भी आसिफ के व्यवहार में कोई खास बदलाव नहीं आया। उन्होंने बताया कि आसिफ के स्वभाव को लेकर परिवार और आसपास के लोगों में पहले से ही चिंता बनी रहती थी।