Lok Sabha Speaker Om Birla reached Vrindavan worshiped Yamuna Maiya

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने आध्यात्मिक प्रवास के दौरान वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन किए। उन्होंने रुक्मणि विहार स्थित एक आश्रम में भी समय बिताया और संतों से आशीर्वाद लिया।

Trending Videos

इसके बाद, ओम बिरला केसी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना माता की पूजा-अर्चना की और घाट की पवित्रता का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने संतों और स्थानीय भक्तों से बातचीत की और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को समझा। शरद गोस्वामी ने उन्हें पूजन कराया।

लोकसभा अध्यक्ष के आगमन पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और उनके साथ कई स्थानीय अधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *