सीतापुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली और टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अटेवा पदाधिकारी 21 अगस्त को मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकालेंगे। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम और अटेवा के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर यह यात्रा सभी जिला मुख्यालयों पर निकाली जाएगी।

अटेवा जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को मजबूती से उठाना है। इसके साथ ही नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपे जाने का विरोध किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा 21 अगस्त को सिंचाई विभाग नहर कॉलोनी से शुरू होगी। यहां से विदेही वाटिका, बस स्टॉप, लालबाग, कांशीराम कॉलोनी, नवीन चौक, हरदोई चुंगी और जीआईसी चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। कलेक्ट्रेट परिसर में यात्रा का समापन होगा।

जिलाध्यक्ष ने सभी संवर्गों के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *