
रायबरेली में मंत्री एके शर्मा ने 100 योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के रायबरेली पहुंचे नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को नगर पालिका और डूडा की 100 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अपरोक्ष रूप से सांसद राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि आजकल एक और नेता यूपी से दिल्ली पहुंच गए हैं। अब दोनों नेता छोटे मियां, बड़े मियां बन गए हैं। एक उल्टा बोलता है तो दूसरा उससे ज्यादा उल्टा बोलता है। भगवान राम और राम मंदिर (जो हमारी आस्था का केंद्र हैं) को लेकर पिछले दिनों और वर्षो में इन लोगों ने बहुत मजाक उड़ाया था।
