मझोला थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मकान के तोड़कर नकदी-जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय में परिवार अजमेर बाहर गया था। मझोला के गागन वाली मैनाठेर निवासी मुनाफ मलिक ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अपने परिवार के साथ पांच अगस्त को परिवार के साथ अजमेर गया था।


सात अगस्त को मुनाफ के पड़ोसी बाबू ने उसे कॉल कर बताया कि तुम्हारे मकान का दरवाजा खुला है। इसके बाद उसने वीडियो कॉल कर दिखाया कि घर के अंदर के कमरों के दरवाजों के ताले टूटे पड़े हैं। इसके अलावा अलमारी का दरवाजा भी खुला हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर मुनाफ और उसके परिजन वापस आ गए।

उन्होंने घर आकर देखा कि अलमारी में रखी 67 हजार रुपये की नकदी और करीब आठ तोला सोना-चांदी के जेवर भी चोरी कर लिए गए हैं। मुनाफ ने अपने भाई पर चोरी करने का शक भी जताया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आस-पड़ोस के मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें