http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️।          (उरईजालौन) उरई: जालौन सहायक निदेशक मत्स्य, डॉ. मुनीश कुमार ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना के अंतर्गत विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे। इनमें चिकित्सा सहायता, दैवीय आपदा राहत, शिक्षा सहायता एवं वैवाहिक सहायता शामिल हैं। इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनसामान्य तक पहुँचाने के उद्देश्य से विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। योजनाओं से संबंधित परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं विस्तृत दिशा-निर्देश इसी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक लाभार्थी आवेदन से पूर्व समस्त जानकारी पोर्टल पर देख सकते हैं। इसके अलावा, कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य, जालौन (स्थान – उरई) में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *