{“_id”:”6b0325c102f9be325104286d”,”slug”:”the-market-from-potarganj-to-the-tanga-stand-will-shine-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-190428-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shahjahanpur News: पोटरगंज से तांगा स्टैंड तक चमकेगा बाजार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

तिलहर के पोटरगंज में डिवाइडर बनाने के लिए खोदी सड़क। संवाद
तिलहर। नगर के प्रमुख बाजार पोटरगंज को आकर्षक स्वरूप देने की कवायद शुरू हो गई है। पश्चिमी गेट से तांगा स्टैंड तक सड़क के बीच डिवाइडर बनाया जाएगा। इस पर 40 खंभे लगाकर स्ट्रीट लाइटें लगाने के साथ मार्ग को रोशन करने के साथ उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
डिवाइडर के बीच-बीच में बिजली के खंभे लगाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि डिवाइडर बनने से मार्ग की सुंदरता बढ़ेगी और बाजार को नया स्वरूप मिलेगा। वहीं, दुकानदारों का कहना है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर भविष्य में सड़क चौड़ीकरण या अन्य निर्माण के लिए दुकानें हटाने की नौबत आई तो उनका कारोबार प्रभावित होगा। संवाद
