www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

जालौन डीएम द्वारा इंदिरा स्टेडियम उरई निरीक्षण किया

(उरई जालौन ) उरई; जालौन
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेयजी द्वारा आज जनपद जालौन में स्थित इंदिरा स्टेडियम उरई का औचक निरीक्षण कर क्रीड़ा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परिसर को बेहतर साफ सफाई रखने की निर्देश दिए जिससे खिलाड़ियों को खेलने के लिए एक अच्छा माहौल मिल सके। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्विमिंग पूल में टूटी हुई टाइल सही करायें, रंगाई पुताई छोटी-छोटी कर्मियों को दूर कर सौंदर्यीकरण कराया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि स्टेडियम परिसर के अंदर समस्त कमियों को दूर कर जीर्णोद्धार किया जाए। स्टेडियम को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाए, जिससे खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा माहौल तैयार हो सके। जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और जनपद जालौन में खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने क्रीड़ा अधिकारी का ऑफिस का भी निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि ऑफिस की रंगाई पुताई कर व्यवस्थित ढंग से ऑफिस बनाया जाए।
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

अभी अभी की खबरें