Teenage girl lured away recovered from Maharashtra



समथर। कस्बे के एक मोहल्ला से 19 माह पहले फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने महाराष्ट्र से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार जनवरी 2025 में कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने उसकी 15 वर्षीय किशोरी को फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने महाराष्ट्र से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामद करने वाली टीम में उप निरीक्षक गंभीर सिंह आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने कहा कि पंजीकृत रिपोर्ट से संबंधित अपहृता को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *