झांसी। ट्रेनों के शौचालय से टोंटियां चोरी करने वाले शातिर को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर आरपीएफ ने कबाड़ी की दुकान पर छापामार कार्रवाई कर चोरी हुई 25 टोंटियां बरामद कर लीं। आरपीएफ ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मार्च में झांसी स्टेशन पर ताज एक्सप्रेस व झांसी-आगरा पैसेंजर ट्रेन से कुछ दिनों के अंतराल में शौचालय से टोंटी चोरी की घटना हुई थी। आरपीएफ चोरों की सुरागरसी में लगी थी। सोमवार को गश्त के दौरान रेलवे यार्ड में घूम रहे संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से छह टोंटियां बरामद हुईं। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नगरा का रहने वाला अंकित साहू है। उसने मार्च में दो गाड़ियों के शौचालय से पीतल की टोंटियां चोरी कर हाट के मैदान में कबाड़ी को बेची थी। आरपीएफ ने हाट के मैदान स्थित मोहम्मद आजाद निवासी पुलिया नंबर नौ थाना प्रेमनगर की कबाड़ की दुकान में से चोरी की 25 टोंटियां बरामद कर लीं। अंकित साहू पूर्व में भी लोहा चोरी में जेल जा चुका है। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि मार्च में लगातार दो गाड़ियों में टोंटी चोरी की घटना हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *