झांसी। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। सपा एमएलसी और प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव की पत्नी प्रभा यादव ने शुक्रवार को नाम वापस ले लिया। एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी ने भी नामांकन पत्र वापस लिया। ऐसे में अब 13 उम्मीदवारों के बीच चुनावी जंग होगी।

चुनाव कार्यक्रम के तहत छह अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल करने की समय-सीमा थी। वहीं, सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की गई। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की जानी थी। मंडलायुक्त के न्यायालय कक्ष पहुंचकर सपा प्रत्याशी की पत्नी प्रभा यादव और निर्दलीय उम्मीदवार शैलेश सिंह पटेल ने नाम वापस ले लिया।

सपा-भाजपा के अलावा 11 निर्दलीय मैदान में

अब चुनावी मैदान में भाजपा के प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर, सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव के अलावा 11 निर्दलीय प्रत्याशियों में केशवकांत शर्मा, दीपक कुमार द्विवेदी, देवेश कुमार सिंह, मान सिंह यादव, रमेश चंद्र दुबे, राज कुमार, राहुल कनकने, विष्णु कुमार, शिवशंकर पटेल, शैलेंद्र कुमार, सारिका बचे हैं।

23 को मतदान, 27 को होगी मतगणना

स्नातक एमएलसी चुनाव में अब 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। वहीं, 27 अक्तूबर को मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन क्षेत्र में कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर के संपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में शैलेश ने वापस लिया पर्चा

नामांकन वापस लेने वाले शैलेश सिंह पटेल ने भाजपा उम्मीदवार अशोक राठौर के समर्थन में अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया है। उनकी पर्चा वापसी के दौरान जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारी तक मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें