उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा की मुख्य परीक्षा-2026 की लिखित परीक्षा रविवार को प्रदेश के 12 जनपदों में शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा में 79.29 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं, लखनऊ में एक अभ्यर्थी ब्लू टूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सम्पन्न कराई गई।

परीक्षा के लिए आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बस्ती, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, शाहजहांपुर और बांदा में कुल 229 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विभिन्न विभागों के कुल 2,587 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में 1,00,602 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 79,772 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे, जबकि 20,830 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार कुल उपस्थिति 79.29 प्रतिशत रही।

परीक्षा के सुचारु संचालन और प्रभावी निगरानी के लिए 500 सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा 14,696 अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर स्थापित 10,674 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया की लगातार निगरानी की गई। इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा जनपद के लिए अलग हेल्पलाइन की व्यवस्था भी की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें