{“_id”:”6a3b514761d8e2c75a023117″,”slug”:”google-maps-mangles-village-name-government-work-stalled-2026-06-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: गूगल मैप ने बिगाड़ा गांव का नाम, लटक गए सरकारी काम; आधार कार्ड बन रहा है न जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Google Maps
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
डिजिटल युग की इस दौड़ में गूगल मैप ने कितनों की राह आसान की है लेकिन यूपी के फिरोजाबाद जिले के एक गांव के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। तहसील सदर और ब्लॉक नारखी के तहत आने वाली ग्राम पंचायत का नाम राजस्व अभिलेखों में आकलाबाद हसनपुर है और गूगल मैप पर इस गांव की लोकेशन अकिलाबाद हसनपुर दिखाई देती है। बस नाम की वर्तनी में जरा सी गलती ने पूरे गांव के सरकारी कामकाज को अटका दिया है।
ऑनलाइन पोर्टल (जैसे आधार, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकारी योजनाएं) गूगल मैप का डाटा इस्तेमाल करते हैं। जब कोई ग्रामीण ऑनलाइन आकलाबाद डालता है, तो सिस्टम लोकेशन मिलान नहीं कर पाता, क्योंकि उसके डाटाबेस में गूगल का अकिलाबाद दर्ज है।
