संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar

Updated Mon, 03 Aug 2026 11:14 AM IST

Budaun News: बदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लग गई। लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलवे ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना से रेल संचालन प्रभावित हुआ है।


Fire breaks out in the engine of Kasganj-Bareilly passenger train causing panic among passengers

रेलवे ट्रैक पर यात्रियों की भीड़, ट्रेन के इंजन से निकलता धुआं
– फोटो : संवाद



विस्तार

बदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा रेल हादसा टल गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इंजन से धुआं निकलता देख लोको पायलट ने तुरंत स्थिति को भांप लिया। उसने बिना देर किए ट्रेन को रोक दिया और अपनी जान बचाने के लिए इंजन से नीचे कूद गया। देखते ही देखते इंजन से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। समय रहते ट्रेन रुक जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। बोगियों से यात्री नीचे उतर आए।  

यह भी पढ़ें- UP: दूसरे पति के प्यार में पहले का कत्ल, कोल्ड ड्रिंक में नींद की 15 गोलियां; मासूम के हाथ भेजा मौत का गिलास

लोको पायलट ने तत्काल रेलवे अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे का तकनीकी टीम और संबंधित अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। प्रारंभिक स्तर पर आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। इस दौरान ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। यात्रियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *