
घटना की जानकारी देती युवती
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a54ceb3a1e8324dfc028667″,”slug”:”up-woman-says-he-sexually-exploited-her-for-a-long-time-and-is-now-issuing-threats-2026-07-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: युवती बोली- लंबे समय तक करता रहा यौन शोषण, अब दूसरी जगह शादी हो रही तो युवक दूल्हे की हत्या की दे रहा धमकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

घटना की जानकारी देती युवती
– फोटो : अमर उजाला
जालौन कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर अपनी 21 वर्षीय पुत्री के साथ लंबे समय तक कथित यौन शोषण, मारपीट और शादी में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही एक युवक और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायती पत्र के अनुसार, आरोपी युवक किशोरावस्था से ही युवती का कथित रूप से यौन शोषण करता रहा। परिवार का कहना है कि सामाजिक बदनामी के डर से उन्होंने पहले मामले को सार्वजनिक नहीं किया। परिजनों के मुताबिक पूर्व में आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था, जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। पीड़िता की मां ने बताया कि युवती का विवाह 15 जुलाई को तय है।