वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने का फैसला किया गया है। इन्हें वनवीर नाम दिया जाएगा। यह आरक्षण देने के लिए शासन ने कार्यकारी आदेश जारी कर दिया है, लेकिन फिलहाल विभाग में अधिक पद खाली नहीं हैं। इसका लाभ भविष्य में आने वाली रिक्तियों में मिलेगा।
