दो दिन से सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे हुए हैं। 24 घंटे में सोमवार को 77 मिमी बारिश हुई है। इसके साथ ही 40 साल के बाद 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री तक नीचे आया है। इसके पहले वर्ष 1986 में 20 जुलाई को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक नीचे आया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो दिन तक मध्यम, घने बादल छाए रहेंगे। मध्यम से तेज वर्षा की संभावना है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वेधशाला में दो दिन से सन शाइन आवर शून्य रिकॉर्ड किए गए। घने बादल छाए रहने के कारण दो दिन से धूप नहीं निकली। बंगाल की खाड़ी से नमी आने और मानसूनी द्रोणी तराई से निकलकर कानपुर परिक्षेत्र के नजदीक आने से मानसूनी बारिश शुरू हो गई।

 




77 mm of rainfall recorded in 24 hours; Meteorological Department forecasts heavy rain for another two days

कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला


रविवार रात से सोमवार सुबह आठ बजे तक 38.6 मिमी बारिश हुई। इसके बाद सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक 38.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस तरह 24 घंटे में 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 


77 mm of rainfall recorded in 24 hours; Meteorological Department forecasts heavy rain for another two days

कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला


विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि जुलाई की औसत बारिश 271.6 मिमी है। जुलाई में अब तक 245.9 मिमी बारिश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जुलाई की औसत बारिश का 90.54 प्रतिशत पानी गिर गया।


77 mm of rainfall recorded in 24 hours; Meteorological Department forecasts heavy rain for another two days

कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला


अभी दो दिन और स्थानीय स्तर पर मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। इसके अलावा 40 वर्षों में 20 जुलाई को अधिकतम तापमान सबसे कम 26.4 डिग्री रहा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री घटा है। रात के न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की कमी आई।


77 mm of rainfall recorded in 24 hours; Meteorological Department forecasts heavy rain for another two days

कानपुर में झमाझम बारिश
– फोटो : अमर उजाला


अधिकतम तापमान 20 जुलाई के सामान्य औसत से 7.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री कम रहा। सुबह और दोपहर में माहौल में नमी का प्रतिशत 98 रहा है।

तापमान

अधिकतम-26.4 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम-24 डिग्री सेल्सियस




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें