Three friends from Agra die in road accident in Saharanpur  two others injured

दुर्घटनाग्रस्त थार और अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मसूरी जा रहे आगरा के पांच दोस्तों की थार गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन युवकों की माैत हो गई, दो गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। 


कमला नगर निवासी  साहिल, राहुल, सक्षम, सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा शनिवार रात करीब नौ बजे घर से मसूरी के लिए निकले थे। रविवार तड़के सहारनपुर जिले में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। नागल के बेलड़ा जुनारदार के पास गोल चक्कर पर तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 

कार सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर पलट गई। इस टक्कर से कार में सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने साहिल, सक्षम और राहुल को मृत घोषित कर दिया। सचिन और हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त सचिन सो रहे थे, आंख खुली तो सड़क पर पड़े थे।

इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। सूचना मिलते ही परिजन सहारनपुर के लिए ओर रवाना हो गए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें