आगरा के खेरागढ़-सैंया मार्ग पर सामने कुत्ता आते देख घबराकर एक महिला बाइक से कूद पड़ी। चलती बाइक पर गिरने से घिसटकर गंभीर रूप से घायल विवाहिता की इलाज के दौरान सांसें थम गईं। रक्षाबंधन से पहले विवाहिता की मौत से मायके और ससुराल दोनों घरों में मातम छा गया।

थाना इरादतनगर क्षेत्र के गांव पुसैंता निवासी गजेंद्र प्रसाद त्यागी शनिवार को अपनी बहन रीना देवी (24) पत्नी रोहित त्यागी निवासी गांव एका, फिरोजाबाद को बाइक से बाजार कराने खेरागढ़ लाए थे। खरीदारी करके दोनों गांव जा रहे थे। रास्ते में नगला होतिया के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। 

कुत्ते को देखकर घबराईं रीना देवी तेज रफ्तार से चलती बाइक से सड़क पर कूद गईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला की चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। घायल महिला को तत्काल सीएचसी सैंया पर पहुंचाया। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख महिला को आगरा रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रीना की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए एका अपने गांव ले गए हैं। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें