{“_id”:”6a53dd38bdeeb82928088777″,”slug”:”married-couple-had-arrived-at-the-hotel-with-the-intention-of-taking-their-own-lives-2026-07-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”इश्क-जुदाई और मौत: बच्चों को छोड़ प्रेमी संग चली गई मां, आखिरी कॉल में कहा- मैंने जहर खा लिया, अब मजे से रहना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Married couple Suicide Case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घंटाघर के होटल सूर्या में शादीशुदा प्रेमी युगल जान देने के इरादे से ही पहुंचा था। पुलिस की जांच में पता चला कि दोनों शनिवार को घर से ही जान देने के इरादे से निकले। होटल पहुंचने से पहले दिग्विजय ने फतेहपुर स्टेशन से इंस्टाग्राम पर एक दर्दभरी रील पोस्ट की। इसमें लिखा कि मैं अपने दर्द की किताब लिखूं तो लोग इश्क से डर जाएंगे… मैं मरने जा रहा हूं।
इसके साथ एक रील में कहा कि कैसे कह दूं कि उसकी मोहब्बत झूठी है… उसके हाथों से निवाला खाया है मैंने। साथ ही एक पोस्ट में कहा कि पसर्नल लाइफ से परेशान हूं… अब थोड़ा अपनी इमेज सुधारना चाहता हूं। घंटाघर स्थित होटल सूर्या में कमरा नंबर 106 में उन्नाव के कोतवाली के अकरमपुर मगरवारा निवासी शिवांगी तिवारी (32) और फतेहपुर के राधानगर, नई बस्ती निवासी दिग्विजय सिंह (33) के शव मिले थे।

