अमर उजाला नेटवर्क, बाह (आगरा)
Published by: Akash Dubey

Updated Sun, 23 Aug 2026 10:20 PM IST

प्रेम विवाह में परिजनों की असहमति से गोलू पुरवंशी चंबल नदी में कूदने अटेर पुल पहुंचा। खेडा राठौर पुलिस ने उसे समझाकर बचाया। युवक को थाने लाकर परिजनों को बुलाया गया है।


Distressed over not being able to marry his girlfriend a young man climbed onto river bridge to end his life

पुलिस हिरासत में युवक
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

यूपी के आगरा जिले के सिढ़पुरा भिंड के नखरौली की मढैया गांव का गोलू पुरवंशी जिस युवती से प्रेम विवाह करना चाहता है, परिजन तैयार नहीं हुए। शादी की जिद पर अड़ा युवक रविवार शाम 5 बजे चंबल नदी में कूद कर जान देने के लिए अटेर पुल पर पहुंच गया। पुल की रेलिंग पर चढ़ रहे गोलू पुरवंशी को देख कर राहगीरों ने खेडा राठौर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तत्परता दिखाई और पुल पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक गोलू पुरवंशी पुल से रेलिंग पर चढ़ा और नदी छोर पर उतर कर रेलिंग को पकड़ कर खड़ा मिला।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें