विधानमंडल का मानसून सत्र (तृतीय सत्र) आगामी 3 अगस्त से शुरू होने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विधानसभा का तृतीय सत्र आगामी 3 अगस्त को सुबह 11 बजे शुरू होगा। बता दें कि इससे पहले कैबिनेट ने विधानमंडल सत्र आहूत करने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई थी।

विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। साथ ही संभल हिंसा की न्यायिक जांच रिपोर्ट भी सदन के पटल पर रखी जाएगी। राज्य सरकार सत्र के दौरान कई प्रतिस्थानी विधेयक भी लेकर आएगी। सत्र के पहले दिन सपा विधायक आलम बदी के निधन की वजह से सदन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी, जिसके बाद सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक स्थगित कर दी जाएगी। 

सत्र के दौरान दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर विपक्ष राज्य सरकार की घेराबंदी कर सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *