पश्चिम रेलवे के आलियाबाडा-हापा-जामनगर रेलखंड में चल रहे दोहरीकरण और आसनसोल मंडल के मुगमा स्टेशन पर कुछ तकनीकी कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसमें कुछ ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से होकर गुजरती है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, ओखा-बनारस (22969) 30 जुलाई को 3:35 घंटे और ओखा-गुवाहाटी (15635) 31 जुलाई को 4 घंटे और 7 अगस्त को 8 घंटे की देरी से चलेगी। वहीं, मुगमा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कोलकाता-आगरा कैंट (13167/13168) 24 व 26 सितंबर को और सियालदह-आनंद बिहार (12329/12330) 22 व 23 सितंबर को रद्द रहेंगी। इसके अलावा सियालदह-अजमेर (12987/12988) 23 से 26 सितंबर और सियालदह-बीकानेर (12259/12260) 24 से 27 सितंबर के बीच धनबाद-गया के बजाय सीतारामपुर-झाझा-पटना-पं. दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से चलाई जाएंगी।