Maulana Jarjis Ansari: मौलाना जर्जिस अंसारी ने झारखंड में कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान पांच वक्त का नमाजी बताया था।

 


UP: FIR filed against cleric who claimed Lord Krishna was a five-time namazi, Hindu Mahasabha protests outside

मौलाना पर दर्ज हुई एफआईआर।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में इटावा के मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। महासभा के कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन कर मौलाना की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।


मौलाना जर्जिस अंसारी ने झारखंड में कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को पक्का मुसलमान पांच वक्त का नमाजी बताया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि मौलाना ने सनातन धर्म का अपमान कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि मौलाना पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *