खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के हस्तिनापुर में हुए चर्चित भाजपा नेता अतुल हत्याकांड की जांच में पुलिस के हाथ एक और महत्वपूर्ण सुराग लगा है। पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार ने मिलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची थी। दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला सामान्य सर्पदंश का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले की परतें खोलनी शुरू कीं। जांच में सामने आया कि घटना कोई हादसा नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम थी।
2 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर में अक्सर होता था विवाद
दामिनी और तुषार के बीच नजदीकियां थीं। जांच में यह भी सामने आया कि अतुल को इस संबंध की जानकारी होने लगी थी, जिसके चलते घर में अक्सर विवाद होता था। पुलिस के मुताबिक, इसी के बाद दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
3 of 18
पत्नी दामिनी के साथ अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में यह भी सामने आया है कि अतुल के नाम पर करीब 20 लाख रुपये का बीमा तथा पैतृक संपत्ति भी साजिश के पीछे वजह रही। पुलिस का दावा है कि आर्थिक लाभ और आपसी संबंधों के चलते हत्या की योजना बनाई गई।
4 of 18
आरोपी पत्नी दामिनी की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों सहित अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि अभी पुलिस को वह जहरीला सांप और नशीली दवाइयां की तस्करी का आरोपी नहीं मिला है।
5 of 18
अतुल कुमार पंवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि हत्याकांड में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की जांच जारी है, जो भी इस कांड में शामिल पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस तमाम डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही है।