आगरा। नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में आवेदनों की संख्या कम रहने पर आठ कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने लोहामंडी, हरीपर्वत, ताजगंज और छत्ता जोन में सबसे कम ऑनलाइन आवेदन कराने वाले राजस्व निरीक्षकों और राजस्व निरीक्षक द्वितीय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

कार्यकारिणी कक्ष में ओटीएस पर हुई बैठक में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम ने जोनवार ओटीएस आवेदनों की समीक्षा की। ओटीएस में सुस्त काम देखते हुए उन्होंने बकायेदारों से संपर्क करने, योजना की जानकारी देने और ऑनलाइन आवेदन कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत पर जोर दिया।

हरीपर्वत जोन से राजस्व निरीक्षक रूपाली गुप्ता के जरिये 156, राजस्व निरीक्षक प्रथम यादवेंद्र कुमार के 278 ऑनलाइन ओटीएस आवेदन दर्ज हैं। छत्ता जोन में राजस्व निरीक्षक सपना सिंह और विक्रम शर्मा के जरिये ऑनलाइन आवेदन भी कम है। ताजगंज में सलीम के 72 और वीरेंद्र चंदेल के जरिये 99 ऑनलाइन ओटीएस आवेदन ही दर्ज किए गए।

लोहामंडी जोन के संजय मोहन और शैलेंद्र राठौर की प्रगति खराब मिली। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि सबसे कम आवेदन कराने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस दौरान जोनल अधिकारी अवधेश कुमार, कर अधीक्षक अक्षय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *