आगरा। एकता थाना क्षेत्र में उधार दिए चार लाख रुपये मांगने पर फास्ट फूड रेस्टोरेंट में घुसकर संचालक की पिटाई और तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


किरावली के डावली गांव निवासी सौरव चौधरी वर्तमान में खेड़ा पचगई स्थित हरि रेजिडेंसी में रहते हैं। एकता क्षेत्र में उनका एसके फास्ट फूड फैमिली रेस्टोरेंट है। सौरव ने बताया कि 29 सितंबर को रात करीब 8:40 बजे वह होटल में स्टाफ के साथ मौजूद थे। आरोप है कि तभी रुपेंद्र, बृजेश, कृष्णा, रंजीत गोदार, प्रमोद ठाकुर और कुछ अन्य लोग रेस्टोरेंट पहुंचे और हंगामा करने लगे। विरोध करने पर उनकी पिटाई की। उन्होंने खेत में भागकर खुद को बचाया। हमलावरों ने उनकी कार और होटल में तोड़फोड़ की। खाने का सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सौरव ने बताया कि उन्होंने बृजेश, रुपेंद्र और रंजीत को चार लाख रुपये उधार दिए थे। रुपये मांगने पर घटना की। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

——–



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *