इटावा। बदल रहे मौसम के बीच अस्पतालों में आंखों मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पहले जहां 70 आंख के मरीज आ रहे थे, अब इनकी संख्या 130 से अधिक हो गई है। जिला अस्पताल के साथ ही कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं। इनमें से अधिकांश आई-फ्लू से मरीज परेशान हैं।


बृहस्पतिवार जिला अस्पताल में 833 मरीज ओपीडी में दिखाने आए। इनमें से बड़ी संख्या में मरीजों ने आंखों के डॉक्टरों को दिखाया। किसी के आंख में खुजली तो किसी के आंख में लालिमा होने की शिकायत रही। डॉक्टरों ने आई फ्लू संक्रमण फैलने की बात बताते हुए बचाव की सलाह दी है।

नेत्र रोग चिकित्सक श्रेश्रांस सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में खांसी, जुखाम, बुखार वायरल के साथ-साथ आंखों के लाल होने का प्रकोप मरीजों में काफी बढ़ा हुआ है। आंखों का वायरल लोगों को अपने चपेट में ले रहा है। डॉ. ने बताया कि आई फ्लू के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। उन्हें उपचार दिया जा रहा है। जो भी आवश्यक ड्रॉप है दिया जा रहा है।



Source link