फोटो 24 : एकता कॉलोनी में गंदगी में डेंगू के लार्वा को नष्ट करती टीम। स्रोत विभाग

-स्वास्थ्य टीम ने बीमार 12 लोगों की जांच कर वितरित की दवाइयां

-गंदगी वाली जगहों पर मिले डेंगू लार्वा दवा छिड़कर कराया गया नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। शहर के एकता कॉलोनी व जसवंतनगर की कांशीराम कॉलोनी कैस्त में बीमारी फैलने की सूचना तत्काल स्वास्थ्य टीमों को भेजा गया। इस दौरान यहां 10 से 12 लोग बीमार मिले। स्वास्थ्य टीम ने जांच कर उन्हें दवाएं दी। साथ ही गंदगी वाली जगहों पर डेंगू लार्वा मिलने पर उसे दवा का छिड़काव कर उसे नष्ट कराया गया।

सोमवार को शहर के एकता कॉलोनी और कांशीराम कॉलोनी कैस्त में संक्रामक बीमारियों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गई। सीएमओ के निर्देश पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन सिंह की देखरेख में विशेष स्वास्थ्य टीमों को मौके पर भेजा गया। टीम ने दोनों स्थानों पर शिविर लगाकर 10-12 मरीजों के स्वास्थ्य की गहन जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित कीं। जांच के दौरान स्वास्थ्य टीम को कई घरों के आसपास और जलभराव वाले स्थानों पर भारी मात्रा में मच्छर का लार्वा मिला।

लार्वा मिलने की पुष्टि होने के बाद टीम ने तत्काल प्रभाव से प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया तथा फागिंग भी करवाई गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। डॉ. एसएन पांडेय ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी बिल्कुल भी एकत्र न होने दें। कूलर, गमलों और पानी की टंकियों की नियमित रूप से सफाई करें, ताकि मच्छरों के पनपने की आशंका को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *