इटावा। दिवाली पर दिल्ली से आने वाले लोगों की राह मुश्किल होने वाली है। त्योहार के समय दिल्ली से आने वाली दैनिक 11 ट्रेनों में 10 नवंबर तक लंबी वेटिंग है। इसमें सबसे अधिक वैशाली एक्सप्रेस में 102 वेटिंग चल रही हैं। कन्फर्म टिकट न मिलने पर जनरल कोच में यात्रियों का दबाव बढ़ेगा। ऐसे में महिलाएं, बच्चों व वृद्धों को ट्रेनों में चढ़ने में मुश्किल होगी।

हावड़ा-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर इटावा जंक्शन अप-डाउन में रुकने वाली दैनिक ट्रेनों की संख्या 84 है। मौजूदा समय में दिवाली के चलते इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। इसमें नई दिल्ली से कानपुर आने वाली 11 ट्रेनों में लंबी वेटिंग दिखा रही हैं। इसमें वैशाली एक्सप्रेस में 102, पूर्वा एक्सप्रेस में 76, कैफियत एक्सप्रेस में 32, महानंदा एक्सप्रेस 80 आदि ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।

इन ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग—–

पूर्वा एक्सप्रेस-76

कैफियत एक्सप्रेस-32

वैशाली एक्सप्रेस-102

दौराई-गोंडा एक्सप्रेस-63

नीलांचल एक्सप्रेस-34

मगध एक्सप्रेस-43

महानंदा एक्सप्रेस-80

जट टाटा एक्सप्रेस-21

नेताजी एक्सप्रेस-52

फरक्का एक्सप्रेस-50

ऊंचाहार एक्सप्रेस-25

वर्जन—–

त्योहार में भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों को अक्तूबर में चलाया जा रहा हैं, जो त्योहार पर आने-जाने में उपयोगी साबित होंगी। स्पेशल ट्रेनों का इटावा जंक्शन पर ठहराव होगा। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।

-अमित कुमार, पीआरओ उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें