बकेवर। बिजौली गांव में हाईवे के किनारे के मोहल्ले, स्कूल,पीएचसी में भरे पानी को निकलवाने के लिए मंगलवार को पंपसेट लगवाए गए। पूरे दिन पंप चलने के बाद भी शाम तक पानी नहीं निकल सका। एक दिन पूर्व गांव पहुंचे एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने गांव पहुंचने के बाद सचिव अनुष्का दुबे को पंपसेट लगवाने के निर्देश दिए थे।


इसके बाद मंगलवार को गांव में पंप सेट लगाकर पानी निकालने का कार्य शुरू करा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर सर्विस रोड का बारिश का पानी गांव की तरफ ही आता है। सर्विस रोड के किनारे एनएचएआई ड्रेनेज नाला अधूरा बना होने के कारण पानी गांव में भर जाता है। एडीओ पंचायत ने बताया की हाईवे के किनारे के जिन गांवों में जल भराव की स्थिति होती है, उन गांव के प्रधानों से जानकारी कर एनएचएआई को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

इससे ड्रेनेज को बनवाकर पानी को नालों में पहुंचने का व्यवस्था की जाए। वहीं दूसरी ओर पानी पूरी तरह से न निकल पाने के कारण बिजौली कंपोजिट स्कूल मंगलवार को विद्यालय गली में लगा। शिक्षकों ने पंचायत घर पर कक्षाएं नहीं लगाई। सुबह जब बच्चे व स्टाफ स्कूल पहुंचा तो पानी नहीं निकल पाया था। इस पर गली में लोगों के घरों के दरवाजे के चबूतरे पर बच्चों को बैठाकर पढ़ाया। वहीं काफी बच्चे जलभराव के कारण वापस भी लौट गए। संवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें