Sales at Saras Mela cross the three-lakh mark

फोटो-32-फतेहपुर:- कलक्ट्रेट के गांधी मैदान में आयोजित सरस मेले में लगे स्टाल में खाद्य सामग्री

फतेहपुर। कलक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय सरस मेले में बुधवार को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों को खरीदारों की खूब सराहना मिली। मेले के अंतिम दिन तक कुल बिक्री तीन लाख रुपये के पार पहुंच गई। अच्छी बिक्री से महिलाओं के चेहरे खिल उठे।


मेले में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए थे। इनमें अचार, मुरब्बा, मसाले, खाद्य सामग्री, हस्तशिल्प, सजावटी सामान, दीपावली पूजन सामग्री, गिफ्ट हैम्पर और कपड़ों समेत कई स्थानीय उत्पाद शामिल रहे।

मेले में पहुंचे लोगों ने इनकी जमकर खरीदारी की। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए बेहतर मंच मिला। साथ ही स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर भी प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देना है।



Source link