Four lion cubs will soon be seen roaming in the lion safari.



इटावा। सफारी पार्क के लॉयन सफारी क्षेत्र में जल्द ही चार और बब्बर शेरों के चार शावक घूमते नजर आएंगे। इन शावकों को सफारी प्रशासन ने ब्रीडिंग सेंटर से लॉयन एनिमल हाउस-एक में स्थानान्तरित किया जा चुका है। जल्द ही इन शावकों को सप्ताह में कुछ दिन सफारी क्षेत्र में पर्यटकों के दीदार के लिए भी खोला जाएगा।यह जानकारी देते हुए इटावा सफारी पार्क के डाॅयरेक्टर डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि सफारी पार्क के ब्रीडिंग सेंटर में अब तक सबसे अधिक शावकों को जन्म देने वाली शेरनी नीरजा के नाम पर ब्रीडिंग सेंटर का नया नाम नीरजा निवास किया गया है। इसके साथ ही सफारी पार्क में बब्बर शेर कान्हा के सबसे अधिक शावकों का पिता बनने पर एनिमल हाउस एक का नाम कान्हा निवास किया गया है। इसी प्रकार से शेरनी जैसिका के नाम पर एनिमल हाउस दो का नाम जैसिका निवास रखा गया है। उन्होंने बताया कि ब्रीडिंग सेंटर में लाई गई शेरनी सुधा और बब्बर शेर सिम्बा आपस में तेजी से घुल मिल रहे हैं। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही इनकी मेटिंग संभव हो सकेगी।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *